आर्थिक , आइटी और सेहत सुधार के 11 करार

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा 
नई दिल्ली . दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे - इन के भारत दौरे के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने व्यापार , सांस्कृतिक और वैज्ञानिक व तकनीकी सहयोग क्षेत्र समेत 11 समझौतों पर दस्तख्त किए हैं । विदेश मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को कहा कि दोनों पक्षों ने उन्नत व्यापार आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के अर्ली हार्वेस्ट पैकेज के संयुक्त ब्यौरे पर हस्ताक्षर किए है ।