भारत का घरेलू जमीन पर सीरीज जीत का छक्का 

तिरुवनंतपुरम वनडे : टीम इंडिया ने विंडीज को पांचवां वनडे 9 विकेट से हराया 
तिरुवनंतपुरम  :   लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा (34 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और उपकप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 63) के ताबड़तोड अर्धशतक से भारत ने विंडीज को पांचवें और अंतिम वनडे में गुरुवार को नौ विकेट से पीटकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली। भारत की घरेलू जमीन पर यह लगातार छठी सीरीज जीत है। भारत ने विंडीज को 31.5 ओवर में मात्र 104 रन पर ढेर करने के बाद 14.5 ओवर में एक विकेट खोकर 105 रन बनाते हुए बेहद एकतरफा अंदाज में मैच को निपटा दिया। पूरा मैच एक सत्र के अंदर समाप्त हो गया। और 50 ओवर भी नहीं फेंके गए। कप्तान विराट कोहली 33 रन पर नाबाद रहे । 

CLAT Entrance Free Online Test Series Available -
Click Here
Law
Free Online Question Bank Available - Click Here