कंपनी अधिनियम में बदलाव को केंद्र सरकार की मंजूरी 
स्वतंत्र निदेशकों का वेतन बढ़ेगा 
नई दिल्ली  :  कंपनी अधिनियम में बदलाव को लेकर प्रस्तावित अध्यादेश को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत कई अहम बदलाव प्रस्तावित है। पहले कंपनी अधिनियम में छोटी गलती पर भी आपराधिक मामला दर्ज करने का प्रावधान था लेकिन अब इसमें से 12 मामलों में सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्र निदेशकों  के वेतन में बढ़ोतरी  का प्रावधान किया गया है। अध्यादेश के मुताबिक उन्हें कुल आय का अधिनियम 25 फीसदी सालाना दिया जाएगा। वर्तमान में उन्हें बोर्ड बोर्ड बैठक और कमीशन समेत वेतन का 10 फीसदी मिलता है। अध्यादेश को राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया गया है। उनके हस्ताक्षर के बाद यह प्रभावी हो जाएगा। 

Biology Free Online Test Series Available - Click Here