ऑस्ट्रेलिया पर पाक ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
टेस्ट : रचा इतिहास , अब्बास मैन ऑफ द मैच
अबुधाबी : तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (62 रन पर 5 विकेट) के घातक प्रदर्शन से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन शुक्रवार को 373 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मुश्किल से ड्रॉ कराया था। पाक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2014 में अबुधाबी में 356 रन की पिछली बड़ी जीत के रेकार्ड को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.4 ओवर में मात्र 164 रन पर लुढ़क गई। पहली पारी में 33 रन पर 5 विकेट लेने वाले 28 वर्षय अब्बास ने दूसरी पारी में भी यही सिलसिला जारी रखा और 62 रन पर 5 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर दिया। अब्बास ने पहली बार एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए है। वे उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।