सांसदों, विधायकों के आपराधिक मामले विशेष अदालत को भेजे 

उत्तरप्रदेश : माननीयों पर 500 से ज्यादा केस
इलाहाबाद.  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार कोउत्तर प्रदेश सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक मुकदमों को विशेष अदालत को भेजने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, राज्य में सांसदां और विधायकों के खिलाफ करीब 800-900 आपराधिक मामले लबित हैं। उम्मीद है कि ये सभी मामले 15 दिन के भीतर विशेष अदालत को स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। दो जजों की पीठ ने कहा कि उप्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ 500 से अधिक आपराधिक मामलों को विशेष अदालत (सांसद/विधायक ) को स्थानांतरित किया जाए। इस विशेष अदालत का गठन सांसदों/विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए किया गया है।
GATE Mechanical Engineering Free Online Test Available - Click Here