सेना के खिलाफ चाहर ने दिलाई राजस्थान को जीत
विजय हजारे ट्रॉफी : 5 विकेट लिए राहुल ने
चेन्नई. लेग स्पिनर राहुल चाहर (29 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने सेना को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में मंगलवार को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार से सेना की क्वार्टर फाइनल में जाने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। राजस्थान ने सेना को 41.1 ओवर में मात्र 139 रन पर समेट दिया। सेना के लिए ओपनर रवि चौहान ने सर्वाधिक 47 और कप्तान रजत पालीवाल ने 26 रन बनाए। राहुल चाहर ने 10 ओवर में 29 रन पर पांच विकेट झटके। राजस्थान ने 43 ओवर में तीन विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया।
CDS Entrance Free Online Test Series Available -
Click Here
CDS Entrance Free Online Test Series Available - Click Here