सरकारी नियंत्रण में भी किस्त नहीं भर पाई आइएल-एफएस 

संकट बरकरार : सरकार का दावा था कि अब कोई लोन डिफॉल्ट नहीं होगा 
नई दिल्ली. भारी कर्ज संकट में डूबी इंफ्रास्टक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आइएलएंडएफएस) का नियंत्रण सरकार द्वारा अपने उसका
वित्तिय  संकट बरकार है। यह कंपनी अब भी 91 हजार करोड़ रुपए के अपने भारी-भरकम कर्ज की किस्त नहीं भर पा रही है। कंपनी की एक नियामकीय सूचना से यह बात सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक यह कंपनी बैंकों, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट और कामर्शियल पेपर्स के 33.90 करोड़ रुपए का मूलधन और ब्याज चुकाने में असफल रही है। आइएलएंडएफएस को यह  रकम 3 सिंतबर से 4 अक्टूबर के बीच चुकानी थी। आइएलएडंएफएस के इस खुलासे से केंद्र सरकार के इस दावे पर सवाल खड़ा हो गया है जिसमें दावा किया गया था कि अब कंपनी अपने कर्ज की किस्त भरने में डिफॉल्ट नहीं करेगी।