ग्राहकों को जीएसटी छूट का फायदा सुनिश्चित करेंगे राज्य
फैसला : राज्यों से सहयोग का निर्देश जारी
नई दिल्ली : कंपनियों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कमी का फायदा ग्राहकों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए जारी किए हैं। इसके तहत राज्यों के उपभोक्ता अधिकारी पैकेट वाले उत्पादों पर लेबल की जांच करेंगे। सरकार उन सभी उत्पादों पर नजर रख रही है, जिन पर जीएसटी की दरों में कटौती की गई थी। राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएए) भी ऐसे उत्पादों पर नजर रख रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की जानकारी स्टिकर या ऑनलाइन प्रिंटिग के जरिए दी जा सकती है। इसके साथ ही वास्तविक एमआरपी भी दिखाना होगा।
SSC GD Constable Free Online Test Series Available - Click Here
SSC GD Constable Free Online Question Bank Available - Click Here