फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर बने क्रोएशिया के मोड्रिक 

फुटबॉल : 10 साल बाद मैसी -रोनाल्डो के बाद किसी और ने जीता यह अवार्ड 
ल्ांदन. फीका अवॉर्ड समारोह में 10 साल से चली आ रही दिग्गज खिलाड़ियों लियोनेल मैसी और क्रिस्टियानों रोनाल्डो की बादशाहत इस बार खत्म हो गई है। 33 साल के क्रोएशियाई खिलाड़ी लुका मोड्रिक को इस बार फीफा ने साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है। उन्हें सोमवार रात लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के मिडफील्डर मोड्रिक ने इस पुरस्कार के लिए क्लब के अपने पूर्व साथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लिश क्लब लिवरपूल के मोहम्मद सालेह को पछाड़ा है। रोनाल्डो पुरस्कार को रेस में दूसरे और मिस्र के सालेह तीसरे नंबर पर रह गए। 
CDS Entrance Free Online Test Series Available - Click Here
CDS Entrance Free Online Question Bank - Available - Click Here