'ब्लैक फ्राइडे' की झलक दिखा आखिरकार संभला शेयर बाजार
दोपहर 1.10 बजे सेंसेक्स ने अचानक लगाया 1,496 अंक का गोता
नई दिल्ली : हफ्ते के आखिरी सत्र में शुक्रवार को शेयर बाजार ब्लैक फ्राइडे की झलक दिखा कर संभल गया । शुरूआती कारोबार में तेजी के बीच दोपहर एक बजे के करीब बाजार में अचानक अफरातफरी मच गई और बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज के सेंसेक्स ने करीब 1,400 अंक तक का गोता लगा दिया । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी साढ़़े तीन सौ अंक लुढ़क कर 11,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया । हालांकि बहुत जल्द ही बाजार इस झटके से उबर गया ।
Railway TC-Commercial Clerk Online Test Package Available - Click Here