अब हस्तलेख के लिए परीक्षा में ही मिलेगा पैराग्राफ
ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया बदलाव
अजमेर. रेलवे भर्ती बोर्ड ने सितम्बर से होने वाली डी भर्ती की लिखित परीक्षाओं में कुछ फरेबदल किया है। अभ्यर्थिया को अब हस्तलेख के लिए पैराग्राफ परीक्षा प्रारंभ होने के बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। रेलवे की परीक्षाओं में अब तक यह पैराग्राफ अभ्यर्थियों के प्रवेश -पत्र पर छपा होता था, जिसे वे अपने हस्तलेख में प्रवेश-पत्र के नीचे दिए खाली स्थान पर अपने घर से ही लिखकर आ जाते थे। रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती के लिए आने वाले लगभग एक करोड़ 90 लाभ्यर्थियों के मद्देनजर फर्जी अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसने के लिए यह बदलाव किया है।
SSC GD Constable Exam Online Test Package Available - Click Here
SSC GD Constable Exam Free Online Question Bank Available - Click Here