गौरव यात्रा वाले दिन सरकारी शिलान्यास व लोकार्पण नहीं

हाईकोर्ट  भाजपा की गौरव यात्रा पर सरकारी खर्च को लेकर दिया आदेश 
जयपुर :  हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा पर सरकारी धन के खर्च को रोकने के लिए निर्देश दिया है कि यात्रा के दिन उस जगह ऐसे शिलान्यास व लोकोर्पण सहित अन्य सरकारी कार्यक्रम नहीं हों,  जिनमें मुख्यमंत्री शामिल हो । मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग व न्यायाधीश जी आर मूजचंदानी की खंडपींठ ने डॉ़ विभूति भूषण शर्मा व सवाई सिंह की जनहित याचिकाओं को निस्तारित करते हुए बुधवार को यह फैसला सुनाया । कोर्ट ने पिछले दिनों सभी पक्षों की सुनवाई कर ली थी ।