अंजुम और अपूर्वी ने कटाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट
विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नई दिल्ली: महिला निशानेबाज अंजुम मुदिगल और जयपुर की अपूर्वी चंदेला ने कोरिया के चांगवान में चल रहे आइएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दूसरा और क्रमश चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही भारत को 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए पहला कोटा दिला दिया हैं । 10 मीटर एयर राइफल स्पधां्र में अंजुम ने व्यक्तिगत रजत पदक हासिल किया । इसी स्पर्धा में अपूर्वी चोथे नंबर पर रही और इस वर्ग में उपलब्ध दूसरा ओलंपिक कोटा अपने नाम किया ।