डिस्कस थ्रो में हरियाणा की पूनिया ने जीता कांसा
इंचियोन खेलों से भी ज्यादा दूरी पर फेंका थ्रो
जकार्ता. महिला डिस्कस थ्रो में हरियाणा की 35 वर्षीय सीमा पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने चार साल पहले इंचियोन में स्वर्ण पदक जीता थाऔर इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था। इंचियोन में उनकी थ्रो 61.03 मीटर और गोल्डकोस्ट में 60.41 मीटर रही थी । सीमा ने हालांकि इस बार 62. 26 मीटर की थ्रो फेंकी लेकिन वह चीनी एथलीटों से पार नहीं पा सकीं । चीन की यांग चेन ने 65. 12 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण और उनकी हमवतन बिन फेंग ने 64.25 मीटर की थ्रो के साथ रजत जीता ।