भारत ने पहली बार सेपक तकरा में जीता कांस्य

पहली बार इस मुकाबले में मिली विजय 
पालेमबंग. भारत की सेपक तकरा टीम ने अपनी सार्थकता साबित करते हुए 18वें एशियाई खेलों में इस मुकाबले का कांस्य पदक पहली बार जीत लिया । भारतीय पुरुष रेगू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही अपने लिए पदक सुनिश्चित कर लिया था । भारत को सेमीफाइनल में गत चैंपियन थाईलैंड से मंगलवार को 0-2 से हारकर कांस्य से संतोष करना पड़ा । भारतीयों के लिए लगभग अनजान इस खेल में यह पदक निश्चित रूप से संजीवनी का काम करेगा। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत ईरान को 2-1 से हराकर की थी लेकिन उसे दूसरे मैच में इंडोनेशिया से 0 -2 से हार का समना करना पड़ा । ईरान अपने दोनों मैच हार गया था।