देश के पहले मानव मिशन को पूरा करेंगी ललितांबिका 

गगनयान मिशन 2022
बेंगलूरु. वर्ष 2022 तक भारत की धरती से किसी भारतीय को तिरंगे के साथ अंतरिक्ष में  भेजते का सपना एक महिला पूरा करेगी । इसरो ने महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन 2022 का नेतृत्व करने के लिए वैज्ञानिक वीआर ललिताम्बिका को चुना है । उन्होंने रॉकेट परियोजना में अहम भूमिका निभाई है । उन्हें लॉन्च वीकल टेक्नोलॉजी में योगदान के लिए एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला है ।