ट्रेड वार दिला सकती है भारत को सस्ता तेल

मौके का फायदा 
नई दिल्ली. अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वार के चलते भारत को कच्चा तेल सस्ते में मिल सकता है । चीन ने अमरीका से आयात होने वाले तेल की खेप को रोक दिया हैं । चीन अमरीका से सौदेबाजी  करके कच्चा तेल सस्ती किमतों पर खरीदना चाहता है । कारोबारी तनाव के बीच यदि दोनों के बीच बात नहीं बनती है, तो अमरीका भारत को कम किमत पर तेल दे सकता है । अमरीका के चीन से तनाव के चलते एशिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक होने के नाते भारत शर्तों में भी छूट हासिल कर सकता है , जिसमें 4 नवंबर से ईरान पर प्रतिबंधों के लागू होने के बाद भी ईरान से सस्ती दरों में तेल का आयात जारी रखना भी शामिल है ।