द. अफ्रीका ने मैच जीत किया सीरीज पर कब्जा
श्रीलंका पर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई मेहमान टीम ने , हेंड्रिक्स का शतक
कैंडी. रीजा हेंड्रिक्स (102) की शतकीय पारी और अपने गेंदबाज लुंगी नगीदी (4/57) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने यहां रविवार को खेले गए 78 रनों से हरा दिया । दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है । दोनों टीमों के बीच चौथा मैच आठ अगस्त को कैंडी में ही खेला जाएगा । टॉस हारकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतीह दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट खोकर श्रीलंका के सामने 363 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा , जिसे मेजबान टीम निर्धारित ओवर में हासिल नहीं कर पाई और 285 रन पर ही सिमट गई ।