सिंधु , श्रीकांत , प्रणीत प्री क्वार्टर फाइनल में

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 
नानजिंग. ओलपिंक और विश्व चैंपियन की रजत विजेता भारत की पीवी सिंधू ने अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को इंडोनेशिया की फित्रियानी को मात्र 35 मिनट में 21 - 14 , 21 -9 से पीटकर विश्व चैंपियन शिप के प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया । सिंधू के साथ पांचवी सीड किदाम्बी श्रीकांत और गैर वरीय बी साई प्रणीत ने भी अंतिम -16 में जगह बना ली ।