सायना तीसरे दौर में , श्रीकांत भी आगे बढ़े

विश्व बैडमिंटन चैंपियनश्पि 
नानजिंग. विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मंगलवार को यहां विश्व बैडमिंटन चेंपियनश्पि में विजयी शुरुआत करते हुए महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि किदाम्बी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली । टूर्नामेंट में 10वीं वरीय सायना को पहले दौर में बाई मिली थ्ी और उन्होंने महिला एकल के दूसरे दौर तुर्की की आलिये डेमिरबाग को लगातार गेमों में 21-17 , 21-18 से मात दी । अब उनका मुकाबला इंतानोन से होगा । इसी वर्ष इंडोनेशिया मास्टर्स  में भी भारतीय शटलर इंतानोन को हरा चुकी हैं ।