’जजों की नियुक्ति में देरी न करे सरकार ’
दिल्ली : मुकदमों के अंबार पर मंथन
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जस्टिम दीपक मिश्रा ने देशभर की अदालतों में खाली पड़े पदों को लेकर चिंता जताई है । उन्होंने कहा , मुकदमों का बढ़ता अंबार कम करने के लिए नई रणनीति बनानी होगी । वहीं , सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा , शीर्ष कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 70 साल करनी चाहिए । जस्टिस मिश्रा लंबित मुकदमों को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा , मुकदमों के निस्तारण की समयसीमा तय हो । हर जज के लिए सालाना टार्गेट तय हो तथा तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाए ।