रफाल पर भाजपा - कांग्रेस में विशेषधिकार की जंग

वार - पलटवार : विमान की बढ़ी कीमतों पर रार 
नई दिल्ली. रफाल सौदे के मामले पर मोदी सरकार और कांग्रेस के बीच जंग और तेज हो गई है । लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के बीच जुबानी जंग के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाला हैं । सोमवार को रक्षामंत्री एके एंटनी और कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया । पार्टी ने लोकसभा में नोटिस भी दिया है ।  वहीं आम आदमी पार्टी ने भी सौदे में विमान की बढ़ी कीमतों को लेकर सरकार को घेरा है ।