सायना , सिंधु , श्रीकांत अपने स्थान पर कायम
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग
नई दिल्ली. भारतीय स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधु और सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की गुरुवार को जारी ताजा रैंकिंग में अपने -अपने स्थिन पर बरकरार हैं । ओकुहारा दो स्थान ऊपर उठकर छठे नंबर पर पहुंच गई है। सिंधु महिला एकल में तीसरे और सायना 10 वें स्थान पर कायम हैं। 16 साल की वैष्णवी जे. रेड्डी चार स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष - 50 में पंहुच गई है । पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत पांचवें , एचएस प्रणय 11वें , सतीर वर्मा 19वें और बी.साई प्रणीत 25वें नंबर पर बने हुए है । रूत्विका शिवानी 90वें उŸोजीथा राव 115वें स्थान पर पहुंचीं हैं ।