हिमा बनाई जाएंगी असम की स्पोर्ट्स एम्बेसेडर : सोनोवाल

’उड़नपरी’ 50 लाख के पुरस्कार की घोषणा 
गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अंडर - 20 विश्व चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली अपने राज्य की धाविका हिमा दास के माता - पिता से मंगलवार को मूलाकात की और उन्हें उनकी बेटी की उपलब्धि के लिये बधाई दी । सोनोवाल ने इस अवसर पर बताया कि राज्य सरकार देश कि इस नई स्टार को उनकी असम वापसी पर एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करेगी ।