स्वाति ने स्वर्ण और सुमन ने रजत पदक जीता
विश्व बधिर शतरंज
जयपुर. मैनचेस्टर (इंग्लैंड) में सम्पन्न विश्व बधिर शतरंज प्रतियोगिता में राजस्थान की स्वाति जांगिड़ और सुमन भामबू ने शानदार प्रदर्शन किया । अजमेर की स्वाति ने स्वर्ण और नागौर की सुमन ने रजत पदक हासिल किया । प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीते ।