ओकुहारा ने तोड़ा सिंधु का थाइलैंड ओपन का सपना
ओकुहारा ने 50 मिनट में 21 - 15 , 21 - 18 से हराकर महिला एकल खिताब जीत लिया ।
बैंकाक. ओलंपिक रजत विजेता भारत की पीवी सिंधू का इस साल पहला खिताब जीतने का सामना रविवार को थाइलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा से लगातार गेमों में पराजय के साथ टूट गया । दूसरी वरीयता प्राप्त और तीसरी रैंकिंग की सिंधुको चौथी सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा ने 50 मिनट में 21 - 15 , 21 -18 से हराकर महिला एकल खिताब से वंचित हो गई ।