जीएम फसलों की खेती में भारत पांचवें स्थान पर

अमरीका पहले नंबर पर :  चीन और पाकिस्तान हमसे पीछे 
नई दिल्ली. भारत में 2017 में 1.14 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में आनुवाशिंक रूप में संशोधित (जीएम) फसलों की खेती की गई । इसके साथ ही जीएम फसलों के उत्पादन क्षेत्र में भारत दुनिया में पांचवें नम्बर पर पहुंच गया है । हालांकि दुनिया के अन्य बड़े उत्पादकों के उलट यहां एकल फसल का ही उत्पादन हुआ । अमरीका 7.8 करोड़ हेक्टेयर पर ट्रांसजेनिक फसलों के उत्पादन के साथ शीर्ष पर रहा । कृषि - बायोटेक अनुप्रयोगों (आइएसएएए) के अनुसार अमरीका में 7.5 करोड़ हेक्टेयर जीएम क्षेत्र में से 3.4 करोड़ हेक्टेयर में सोयाबीन , 3.38 करोड़ हेक्टेयर में मक्का , 45.8 लाख हेक्टेयर में कपास , 12.2 लाख हेक्टेयर में अल्फाल्फा की खेती की गई ।