ब्रिटेन को ईयू छोड़ने की इजाजत मिली, कानून बना
संसद के अध्यक्ष जॉन बर्को ने मंगलवार को एलान किया
यूरोपीय संघ से अलग होने संबंधी ब्रिटेन के फैसले को लागु करने वाला विधेयक महीनों की बहस के बाद अब कानून बन गया है । ब्रिटिश संसद के अध्यक्ष जॉन बर्को ने मंगलवार को घोषणा की । बर्को ने कहा , यूरोपीय संघ (निकासी) विधेयक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से राजकीय सहमति पा चुका है । यह यूरोपीय समुदाय अधिनियम 1972 को निरस्त करता है , जिसके जरिए ब्रिटेन यूरोपीय संघ का सदस्य बना था । इसने ब्रिटिश कानून पर यूरोपीय संघ के कानून की अहमियत को स्थानांतरित कर दिया है , ताकि कोई कानूनी व्यवधान न पैदा हो ।