बच्चे प्रवासी मां - बाप से अलग नहीं होंगे
ट्रंप ने विवादित प्रवासी नीति जिसके तहत अवैध प्रवासी परिवारों को एकसाथ हिरासत में लिया जाएगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित नीति में बदलाव किया है । बदलाव के चलते अब बच्चे प्रवासी मां - बाप से अलग नहीं होंगे । इस आदेश में कहा गया है कि अब अवैध प्रवासी परिवारों को एकसाथ हिरासत में लिया जाएगा । अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों को उनके बच्चे से अलग कर दिया जा रहा था । पिछले कुछ हफ्तों में ऐसे 2,300 बच्चों को उनकें मां - बाप से जुदा कर किया गया ।