रोनाल्डो ने मोरक्को को अकेले दम पर धूल चटाई

कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हेडर से किए गोल की मदद से पुर्तगाल ने वर्ल्ड कप - 2018 में अपनी जीत का खाता खोल दिया। 
लुझिनिकी स्टेडियम में इस हार के बाद मोरक्को की टीम नॉक आउट से लगभग बाहर हो गई उसे ग्रुप - बी में खेले गए मैच में ईरान को हार का सामना करना पड़ था । रोनाल्डो विश्व स्तर पर सबसे अधिक गोल दागने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए है । उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुल 85 गोल किए हैं । यही नहीं , वह वर्ल्ड कप चार या उससे अधिक गोल करने वाले दूसरे पुर्तगाली खिलाड़ी हैं ।