किशनगंगा पर भारत की बात माने पाकः विश्व बैंक

परियोजना की शिकायत पर पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा 
भारत के किशनगंगा बांध परियोजना पर पाकिस्तान को विश्व बैंक से तगड़ा झटका लगा है । किशनगंगा परियोजना की शिकायत सेकर विश्व बैंक पहुंचे पाकिस्तान को विवाद पर भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करने की सलाह दी गई । विश्व बैंक ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इस विवाद को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत (आईसीए) में ले जाने के बजाय भारत की तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त करने की पेशकश को स्वीकार कर ले।