आतंकी फंडिंग के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई हो : सुषमा
ब्रिक्स देशों से धनशोधन और कट्टरपंथियों के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे धनशोंधन, आतंकियों की फंडिंग और कट्टरपंथ के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करे। उन्होंने रेखांकित किया कि बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और नियम आधारित विश्व व्यवस्था के सामने आज बड़ी चुनौती है।