असर : दूध और सब्जियों के दाम बढ़ने लगे 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब में दूध की किल्लत, चाय की प्याली महंगी हुई 
देश के कई राज्यों में किसानों के श् गांव बंदश् आंदोलन के तीसरे दिन रविवार को फल-सब्जियों के दाम में तेजी देखी गई। गांव से सब्जियों और दूध की आपूर्ति बाधित होने के कारण इनके दाम में भी इजाफा हो रहा है। मध्य प्रदेश में तो कई स्थानों पर सब्जियों की बिक्री पुलिस की मौजूदगी में कराई जा रही है।