मोदी - मैटिस के बीच कई मुद्दों पर चर्चा 

अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में घंटेभर हुई बातचीत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस से शनिवार को मुलाकात की। अमेरिकी सेना में भारत की महत्ता के बड़े सांकेतिक कदम के तौर पर पेंटागन द्वारा प्रशांत कमान का नाम बदलकर हिंद - प्रशांत कमान करने के बाद यह वार्ता हुई। सूत्रों ने बताया कि तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में मोदी ने बंद कमरे में मैटिस से मुलाकात की जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी और वैश्विक हितों के सभी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।