घाटी में सेना के हाथ नहीं बंधे : राजनाथ
गृहमंत्री ने कहा-आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, कश्मीर पर बातचीत से परहेज नहीं
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि रमजान में कश्मीर में कोई 'सीजफायर' नहीं है और आतंकी घटना होने पर सेना के हाथ नहीं बंघे हैं। हां, 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (कार्रवाई कुछ समय के लिए रोकना)' जरूर है। जरूरत पड़ने पर हर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर मसले पर बातचीत से कोई परहेज नहीं हैं।