कच्चे तेल के दाम गिरने से केंद्र को राहत 

सउदी - रूस के बाद अमेरिकी आपूर्ति भी बढ़ने से पेट्रोल - डीजल के दाम कुछ दिनों में कम होने के आसार 
कच्चा तेल सोमवार को गिरावट के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इससे दाम घटाने के उपाय खोज रही सरकार को राहत मिली है। साथ ही 15 दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद एक - दो दिनों में पेट्रोल - डीजल के दाम में गिरावट का दौर भी शुरू हो सकता है। पेट्रोल - डीजल की कीमतों को जब 24 अप्रैल को थामा गया था, तब कच्चा तेल 74.05 डॉलर था।