मेट्रो के दस स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी 

साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस और मोती बाग सर विश्वेश्वरैया मोती बाग स्टेशन होगा 
डीएमआरसी ने राजधानी में दस मेट्रो स्टेशनों के नाम में बदलाव किया हैं सूत्रों के अनुसार मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने के इस प्रस्ताव को दिल्ली सरकार की मंजूरी भी मिल गई है। मेट्रो ने पिंक लाइन पर साउथ कैंपस और मोती बाग स्टेशन का नाम बदल दिया।