गिलगित - बाल्टिस्तान मुद्दे पर पाक उप उच्चायुक्त तलब
भारत ने पाक की ओर से 21 मई को जारी विवादित आदेश पर आपत्ति जताई
भारत ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू - कश्मीर के अभिन्न अंग गिलगित बाल्टिस्तान की स्थिति बदलने की कोशिश की तहत पाक की ओर से 21 मई को जारी आदेश पर रविवार को कड़ा विरोध किया। विदेश मंत्रालय ने पाक उप उच्चायुक्त सैय्यद हैदरशाह को तलब कर अपनी आपत्ति जताई। इस बीच गिलगित-बाल्टिस्तान में भी इस आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हो रहे है।