'मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली' 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा - तुष्टीकरण, जातिवाद और वंशवाद की राजनीति की जगह विकास की राजनीति शुरू की 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को  कहा कि मोदी के नेतृत्व ने देश को नई दिशा और उंचाई मिली। मोदी ने तुष्टीकरण, जातिवाद और वंशवाद की राजनीति को खत्म कर विकास की राजनीति को शुरू किया है।