ट्रंप ने किम के साथ शिखर वार्ता रद्द की 

किम को लिखे पत्र में ट्रंप ने कहा कि आपके हालिया बयानों में शत्रुता का आभास थाए ऐसे मौके में बातचीत करना ठीक नहीं 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता रद्द का दी है। किम जोंग उन को लिखेपत्र में ट्रंप ने कहा कि उस समय बैठक का होना उचित नहीं है। ट्रंप ने यह घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा अपना परमाणु परीक्षण नष्ट किए जाने के कुछ देर बाद की।