परमाणु केंद्र नष्ट, ट्रम्प नहीं करेंगे किम से बात
उ. कोरिया - अमरीका में फिर तनातनी
उत्तर कोरिया ने गुरूवार को अपने परमाणु परीक्षण स्थल को विदेशी पत्रकारों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया। उत्तरी हैमग्योंग प्रांत के किल्जू में स्थित पुंग्ये- री को उ. कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाता है। उत्तर कोरिया ने सभी छह परमाणु परीक्षण यहीं किए थे।