भारत - रूस संबंध तीसरे देश से प्रभावित नहीं
प्रधानमंत्री एक दिन की यात्रा पर 21 मई को रूस के सोची शहर जाएंगे, पुतिन के साथ रिश्तों की गर्मजोशी दिखेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली अनौपचारिक बैठक इसका संकेत देगी कि दोनों देशों के बीच रिश्तों की गहराई तीसरे देश से प्रभावित नहीं होगी। भारत रूस के साथ आपने सामरिक व रणनीतिक संबधों को बिना किसी दबाव के आगे बढ़ाएगा।