रणनीति : कांग्रेस का  'प्लान बी' भी तैयार 

मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराएगी 
कांग्रेस ने एक बार फिर दावा किया हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। पर इसके साथ पार्टी ने  'प्लान-बी'   भी तैयार कर लिया है। गोवा और मणिपुर से सबक लेते हुए कांग्रेस कर्नाटक में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसलिए प्लान-बी के तहत वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत बेंगलुरू पहुंच गए हैं।