कोलेजियम जज जोसेफ का नाम फिर भेजने पर सहमत 

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए 16 मई को कुछ और नाम की सिफारिश होगी 
कोलेजियम उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के एम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की दोबारा सिफारिश करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। इसके साथ कोलेजियम सर्वोच्च अदालत के लिए हाईकोर्ट के कुछ और न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की भी करेगा। शुक्रवार को कोलेजियम की बैठक में इस पर चर्चा की गई।