टीम में रैना के अर्धशतक ने सुपरकिंग्स को संभाला
सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 176 रन बनाए
सुरेश रैना के अर्धशतक और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के उपयोगी योगदान से चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव वाले खेल के बाद चार विकेट पर 176 रन बनाए। रैना ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए और शेन वाटसन (31 गेंद पर 39 पर) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की।