एलजी हर काम में रोड़ा अटका रहे : केजरीवाल
सीसीटीवी समिति गठन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायती पत्र लिखा
सीसीटीवी पर एलजी के समिति गठित करने के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम ने शिकायत करते हुए लिखा हैकि एलजी दिल्ली सरकार के हर अच्छे काम में रोड़ा अटका रहे है। इस समिति का मकसद सिर्फ सीसीटीवी के काम को लटकाना है। केजरीवाल ने पीएम से सीसीटीवी के मामले पर मिलने का समय भी मांगा है।