टीम मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज इशान का आतिशी अर्धशतक
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइराइडर्स के खिलाफ छह विकेट पर 210 रन बनाए
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइराइडर्स के खिलाफ विशाल स्कोर तक पहुंचाया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहीं मुंबई इंडियंस 10 में से चार मैच जीत चुकी है।