ईरान ने एटमी कार्यक्रम शुरू करने की धमकी दी 

परमाणु करार से अमेरिका के हटने के बाद ईरान ने कहा, अगर अन्य देश करार की शर्तो पर कायम नहीं रहे तो वह कड़ा कदम उठाएगा 
परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ईरान और दुनिया की छह महाशक्तियों के बीच हुए समझौते से अमेरिका के हटने के बाद इस करार पर संकट मंडराने लगा है। ईरान ने मंगलवार को चेतावनी दी कि वह यूरेनियम संवर्द्धन का काम दोबारा शुरू कर सकता हैं। ईरान के राष्पति हसन रोहानी ने कहाए वह अपने विदेश मंत्री को समझौते में शामिल अन्य देशों के साथ बातचीत करने के लिए भेज रहे है।