उत्तर कोरिया मई में परमाणु परीक्षण स्थल बंद करेगा
दावा : दक्षिण कोरिया और अमेरिकी विशेषज्ञों के लिए एटमी स्थल भी खोलेगा प्योंगयांग
उत्तर कोरिया ने पंगये -री स्थित अपना परमाणु परीक्षण स्थल मई में बंद करने का फैसला किया है। साथ ही इसे दक्षिण कोरिया और अमेरिका के विशेषज्ञों व पत्रकारों के लिए खोलने की बात कही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय चेयोंग वा डे ने रविवार को यह दावा किया। इस बीचए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरियाई सरकार के साथ परमाणु करार करने की उम्मीद जताई है।