केंद्र सरकार के काम से देश नाराज : राहुल 

वार : कांग्रेस अध्यक्ष का जन आक्रोश रैली में भाजपा पर निशाना 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रामलीला मैदान में पार्टी की 'जन आक्रोश रैली' में उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री चुप है। इन चार सालों में देश को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं मिला। इससे देश की जनता नाराज है।